{"_id":"6488b61717699ce9de495a3fadbcf578","slug":"student-s-laptop-bag-tempo-driver-fled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा का लैपटॉप, बैग लेकर भागा टेंपो चालक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा का लैपटॉप, बैग लेकर भागा टेंपो चालक
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Mon, 20 Apr 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में टेंपो चालकों की अराजकता बढ़ती जा रही है। रविवार शाम एक टेंपो चालक रोडवेज के पास छात्रा का लैपटॉप और बैग लेकर भाग निकला। छात्रा की शिकायत पर कोतवाली पुलिस सीसीटीवी के सहारे टेंपो चालक की तलाश कर रही है। इससे पहले भी टेंपो चालक कई यात्रियों को सामान लेकर भाग चुके हैं, जिनका आज तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
देहरादून के रायवाला निवासी सीके दीक्षित की पुत्री सुकन्या दीक्षित पंतनगर में आईसीआर की परीक्षा देने के लिए आई थी। रविवार शाम वह टेंपो से रोडवेज के सामने उतरी। छात्रा ने टेंपो चालक को पैसा दिया और चालक टेंपो लेकर चला गया। छात्रा ने टेंपो चालक को आवाज लगाई, लेकिन वह नहीं रुका। इसके बाद छात्रा कोतवाली पहुंची। उसने कोतवाल आरएस मेहता और एसएसआई इंदर सिंह राणा को बताया कि टेंपो चालक उसका बैग और लैपटॉप लेकर भाग गया है। पुलिस ने टेंपो चालक की पहचान के लिए कंट्रोल रूम से लगे सीसी टीवी कैमरे की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन
एसएसआई का कहना है कि छात्रा अपना बैग उठाना भूल गई थी, लेकिन छात्रा का कहना है कि उसने आवाज लगाई थी, टेंपो चालक ने अनसुना कर दिया। बैग में लैपटॉप, सैमसंग का मोबाइल, आईआईटी का चालान और कपड़े थे। इसके बाद छात्रा अपने सहपाठियों के साथ देहरादून चली गई। पुलिस ने छात्रा से मोबाइल का ईएमआई नंबर और लैपटॉप के कागजात मांगे हैं।
विज्ञापन