फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Student leaders of two factions clash, police station commotion

छात्र नेताओं के दो गुटों में मारपीट, कोतवाली में हंगामा

Sun, 03 Jan 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल। Updated Sun, 03 Jan 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन

थर्टी फर्स्ट की रात हुए छात्रों के दो गुटों में मारपीट के मामले में शनिवार को यहां कोतवाली में छात्र नेताओं ने जमकर हंगामा काटा। इस दौरान कोतवाली में जब दोनों गुटों के छात्र आमने सामने हुए तो उनमें फिर से मारपीट की नौबत आ गई। जिसे लेकर देर तक हंगामा होता रहा।

विज्ञापन


बाद में पुलिस ने बमुश्किल दोनों गुटों के छात्र नेताओं को समझाकर किसी तरह हंगामे को शांत कराया। पुलिस ने दोनों गुटों के छात्र नेताओं की तहरीर के आधार पर एक दूसरे के खिलाफ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक थर्टी फर्स्ट की रात साढ़े दस बजे के करीब तल्लीताल स्थित पुरानी चुंगी में किसी बात को लेकर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए और दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के युकां सचिव अंकुर चौधरी ने तल्लीताल पुलिस को तहरीर देकर कहा कि थर्टी फर्स्ट की रात को डीएसबी परिसर के छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज भट्ट और उसके साथ मौजूद छात्र महासंघ उपाध्यक्ष सौरभ जोशी आदि ने उसके साथ मारपीट की जिससे उसके सिर में चोट आई है। तल्लीताल के थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि चौधरी की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

इधर, दूसरी ओर शनिवार को ही हल्द्वानी स्थित डिग्री कालेज के अध्यक्ष देवेंद्र नेगी अपने कई साथियों के साथ मल्लीताल स्थित कोतवाली पहुंचे। नेगी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि थर्टी फर्स्ट की रात को वह अपने वाहन संख्या यूके 04 यू-2788 से नैनीताल आए थे और उन्होंने अंडा मार्केट के समीप गाड़ी खड़ी की थी।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि उसी रात छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज भट्ट व छात्र महासंघ उपाध्यक्ष सौरभ जोशी ने शराब के नशे में अपने साथियों के साथ उनकी गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की। नेगी और उसके साथियों ने कोतवाली पुलिस से पंकज भट्ट को कोतवाली में बुलाकर कार्रवाई की मांग की। इसी बीच पुलिस ने फोन कर पंकज भट्ट को कोतवाली में बुला लिया।

बताया जाता है कि जैसे ही पंकज भट्ट अपने समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद दूसरे गुट के छात्र नेताओं ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी, जिसे लेकर कोतवाली में देर तक हंगामा होता रहा। बाद में पुलिस कर्मियों ने किसी तरह दोनों गुटों के छात्र नेताओं को समझाकर हंगामा शांत कराया।


हंगामे के बाद डीएसबी परिसर छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज भट्ट ने भी कोतवाली में तहरीर देकर हल्द्वानी के छात्रसंघ अध्यक्ष देवेंद्र नेगी और उसके साथियों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। एसएसआई इंद्रजीत ने बताया कि छात्र नेताओं के दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर दोनों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed