{"_id":"dabdbbed6ca218d6e787ac0113bbe033","slug":"retired-soldier-killed-in-guaniaron-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौानियारों में रिटायर्ड फौजी को मारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गौानियारों में रिटायर्ड फौजी को मारा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/धानाचूली (नैनीताल)।
Updated Tue, 18 Aug 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओखलकांडा ब्लाक के डालकन्या गांव में रविवार रात एक सेवानिवृत्त फौजी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के भीतर से बरामद किया गया। मृतक की गर्दन में मिले निशानों के आधार पर राजस्व पुलिस का मानना है कि उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
राजस्व पुलिस ने मृतक की बेटी से पूछताछ के बाद बेटे को हिरासत में ले लिया है। पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक डालकन्या गांव निवासी दीवानी राम (55) लगभग दस साल पहले फौज से सेवानिवृत्त होकर घर आया था और तभी से वह अपनी पत्नी और दो बच्चों (एक बेटा व एक बेटी) के साथ रह रहा था। फौजी की पत्नी मानसिक रूप से अस्वस्थ है।
विज्ञापन
रविवार रात फौजी की उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सोमवार सुबह डालकन्या की ग्राम प्रधान कुंती देवी के पुत्र सुरेश जोशी ने तहसील प्रशासन और राजस्व पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पट्टी पटवारी हेम जोशी राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
तब तक फौजी का शव उसके कमरे में पड़ा हुआ था। राजस्व पुलिस के मुताबिक फौजी की गर्दन में निशान मिला है। माना जा रहा है कि किसी कपड़े अथवा रस्सी से फौजी का गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। पटवारी हेम जोशी ने मृतक की पुत्री हीरा देवी (22) और पुत्र प्रवीण चंद्र (25) से पूछताछ की।
बताया जाता है कि मृतक की बेटी के बयान के आधार पर राजस्व पुलिस ने प्रवीण चंद्र को हिरासत में ले लिया है। चर्चा है कि फौजी के बेटे ने ही उसकी हत्या की है। शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल ले जाया गया है जहां मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा।
पटवारी हेम जोशी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए प्रवीण चंद्र से भी पूछताछ की जा रही है।