फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police to settle dispute with drug peddlers

झगड़ा निपटाने गई पुलिस ने नशा कारोबारियों का गिरोह दबोचा 

Sat, 22 Jul 2017 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। Updated Sat, 22 Jul 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
Police to settle dispute with drug peddlers
Drugs

एक झगड़े की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस के हत्थे नशे के कारोबार में लिप्त पांच बदमाश चढ़ गए। इन बदमाशों ने जब एक दूसरे पर जबरन मादक पदार्थ छीनने का आरोप लगाया, तब पोल खुली। 

विज्ञापन

एसओ काठगोदाम नीरज भाकुनी के नेतृत्व में थाना पुलिस शुक्रवार सुबह तड़के नारीमन चौक पर वाहन चेकिंग कर रही थी।

इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि पुराने आरटीओ वाली रोड पर छह युवक झगड़ा कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोक कर झगड़े की वजह पूछी तो उनमें से एक युवक ने दूसरे युवकों पर स्मैक छीनने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


यह भी बताया कि सभी मादक पदार्थों का कारोबार करते हैं। इस पर पुलिस ने सभी युवकों को हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर पीयूष चिलवाल निवासी गौला हेड से 0.6 ग्राम स्मैक, हनी अरोरा निवासी नैनीताल रोड से 140 ग्राम चरस, चंद्र प्रकाश निवासी रामपुर रोड से 100 ग्राम चरस, गिरीश उर्फ रिंकू निवासी टीनशेड दमुवाढूंगा से 100 ग्राम चरस और मनीष उर्फ मंटू निवासी हरिपुर गांगू से एक 32 बोर का तमंचा और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से एक बोलेरो गाड़ी भी मिली है। पुलिस ने गाड़ी को सीज कर दिया है जबकि सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

काठगोदाम पुलिस ने चरस, स्मैक, अवैध हथियार के साथ पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सभी पर केस दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
दिनेश चंद्र ढौंढियाल, सीओ सिटी  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed