फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nine sue

नौ के खिलाफ मुकदमा

Fri, 15 Jan 2016 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Fri, 15 Jan 2016 11:37 AM IST
विज्ञापन

 बैंक कर्मी रंजीत सिंह की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। बैंक कर्मी की पत्नी ने आरोप लगाया है कि नौ लोगों ने फर्जी कागजात के आधार पर लोन लिया था। बैंक नोटिस के साथ लोन की वसूली उनके पति से करने लगा। जिसके चलते उनके पति ने यह कदम उठाया।

विज्ञापन


 कोतवाली पुलिस इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच कर रही है। राजेंद्र नगर गली संख्या एक की रहने वाली स्व. रंजीत सिंह की पत्नी तरनजीत कौर ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र दिया था। पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके पति नैनीताल बैंक में कर्तव्यनिष्ठ फील्ड ऑफिसर थे।
विज्ञापन


उनको झांसे में लेकर बाजपुर निवासी गुरनाम सिंह, साहब सिंह, गुलजार पुर निवासी बच्ची सिंह, कालाढूंगी के राम सिंह और जगदीश लाल, ललित प्रसाद, पीपलपोखरा के गंगा गोस्वामी, कठघरिया के इंद्रपुरी और कालाढूंगी के मोहम्मद सफी ने फर्जी कागजात के आधार पर बैंक से लोन लिया। लोन लेने वालों ने बैंक को पैसा जमा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रंजीत सिंह को बैंक से नोटिस मिलने लगी। बैंक जवाब मिलने से पहले पैसे काटने लगा। पति द्वारा लोन के बाबत पूछने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी थी। छह जनवरी 2010 को उनके पति ने सुसाइड नोट लिखने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले की जांच की।


बुधवार को पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दज्र कर लिया। एसएसआई इंदर सिंह राणा मामले की विवेचना करेंगे। पुलिस सुसाइड नोट को आधार बनाकर घटना की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed