{"_id":"333916332c2faeb63416f39f15d1beae","slug":"missing-janitor-found-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता चौकीदार का शव बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता चौकीदार का शव बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Sun, 10 Jan 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
मालधनचौड़ से लापता चौकीदार का शव पुलिस ने मालधन डैम से बरामद किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। एसआई कश्मीर सिंह ने बताया ग्राम पतरामपुर, जसपुर निवासी रमेश कुमार (38 वर्ष) पुत्र राजे सिंह मालधनचौड़ के गुंसाईराम के यहां चौकीदारी का काम करता था। सात जनवरी को रमेश लापता हो गया।
विज्ञापन
इस पर गुंसाई राम ने शुक्रवार को रमेश के भाई सोनू और सुखपाल को उसके लापता होने की सूचना दी। सूचना पर शनिवार को दोनों भाइयों ने मालधन पुलिस चौकी पहुंचकर भाई की गुमशुदगी दर्ज कराई। तहरीर मिलने के दो घंटे बाद ही पुलिस को खबर मिली कि मालधन डैम में किसी अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस रमेश के दोनों भाइयों को लेकर मौके पर पहुंची, जिन्होंने मृतक की पहचान अपने भाई के रूप में की।
विज्ञापन
