{"_id":"a453e5f259ca9a0b1e09362319779d5b","slug":"minor-girl-teasing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Fri, 03 Apr 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मकान मालिक ने गुरुवार सुबह घर में घुसकर हाईस्कूल की छात्रा से छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर वह फरार हो गया। छात्रा की मां का आरोप था कि पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की जगह उसे जेल में डालने की धमकी दे रही है। शाम होने पर दोनों पक्षों ने पुलिस के समक्ष भोटिया पड़ाव चौकी में समझौता कर लिया।
विज्ञापन
टनकपुर रोड राजपुरा निवासी हाईस्कूल की छात्रा की मां आधार कार्ड के बारे में जानकारी लेने गुरुवार सुबह कहीं गई थी। भाई दुकान पर काम करने चला गया। आरोप है कि इस बीच पड़ोसी घर में घुसा और छात्रा से छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा के शोर मचाने वह भाग निकला। घर पहुंचने के बाद जब मां ने बेटी की आपबीती सुनी तो वह इसकी शिकायत लेकर भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी पहुंची।
विज्ञापन
यहां अधिकतर पुलिसकर्मी मुख्यमंत्री की वीवीआईपी ड्यूटी के लिए गए थे। महिला का आरोप था कि चौकी के पुलिसकर्मियों ने उसे ही जेल में डालने की धमकी दी। रोते हुए मां-बेटी और बेटा कोतवाली पहुंचे। यहां एएसआई ने शाम को वीवीआईपी कार्यक्रम समाप्त होने पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर मां-बेटी कोतवाली में देर तक रोती रहीं। दोनों का कहना है कि आरोपी पूर्व मकान मालिक है। शाम के समय चौकी प्रभारी ने दोनों पक्षों को भोटिया पड़ाव चौकी में बुलाया। यहां दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।
विज्ञापन