{"_id":"333220e8a9abe4e6ce43f15881177f10","slug":"many-people-at-the-behest-of-jailed-punk-underworld-threat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" जेल में बंद अंडरवर्ल्ड बदमाश के इशारे पर कई लोगों को धमकी! ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में बंद अंडरवर्ल्ड बदमाश के इशारे पर कई लोगों को धमकी!
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल)।
Updated Sun, 22 Nov 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
एसओजी की टीम डंपर मालिक नीरज जोशी को नेपाल से मिली धमकी की जांच कर रही है। आरोप है कि जेल में बंद एक अंडरवर्ल्ड बदमाश के इशारे पर छह और लोगों को भी जमीन और ठेकों को लेकर धमकियां दी गई हैं लेकिन भय के चलते अन्य लोग रिपोर्ट दर्ज नहीं करा पा रहे हैं। पुुलिस इस मामले की चार दिनों से जांच कर रही है लेकिन किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन
तुलसीनगर पॉलीशीट निवासी नीरज जोशी डंपर मालिक ने बताया कि 17 नवंबर को राजू नेपाली द्वारा धमकी मिलने पर उन्होंने काठगोदाम थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
इस मामले में एसओजी की टीम अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। मुकदमा दर्ज होने के बाद धमकी से पीड़ित छह व्यापारी और ठेकेदार नीरज से मिलने के लिए आए। पीड़ित का कहना था कि डर के चलते उन्होंने मुकदमा दर्ज नहीं कराया है।
विज्ञापन
धमकी का मुख्य कारण नैनीताल में एक होटल के पीछे करोड़ों की जमीन है। जेल में बंद अंडरवर्ल्ड से जुड़ा बदमाश करोड़ों की जमीन एक सफेदपोश को दिलाना चाहता है लेकिन कुछ लोग इसी जमीन को किसी अन्य को दिलाना चाहते हैं। ठेकों पर भी गैंगेस्टर अपना वर्चस्व बनाना चाहता है। इसी प्रकार मुखानी क्षेत्र के रहने वाले लकी कमांडो ने भी धमकी की शिकायत एसओजी से की है।
आरोप लगाया है कि उसे भी जेल में बंद एक गैंगेस्टर के लिए काम करने के लिए कहा गया लेकिन उसने कोई आपराधिक काम करने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसे 12 दिसंबर तक मारने की धमकी दी गई। 12 दिसंबर को लकी की बहन की शादी भी है।
पूछने पर लकी का कहना था कि उसे किसी सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत नहीं है लेकिन धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उसने शिकायत की है। धमकी देने वाला आरोपी छह दिन पहले नैनीताल जेल से छूटा है।
व्यवसायी नीरज जोशी को राजू नेपाली ने शनिवार शाम को दोबारा धमकी दी। बदमाश के ऊपर पुलिस की जांच का कोई असर नहीं पड़ा है।
फोन पर उसने नीरज से कहा कि किसके बल पर मुकदमा दर्ज कराया है। इसका अंजाम अच्छा नहीं होगा। धमकी सुनने के बाद नीरज ने अपना मोबाइल स्विच आफ कर लिया।