{"_id":"89f88b3d9bce8967288c2ba4292068b6","slug":"jaipur-man-s-bloody-body-was-found-in-bisa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर बीसा में मिला युवक का लहूलुहान शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जयपुर बीसा में मिला युवक का लहूलुहान शव
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
Updated Mon, 06 Jul 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर बीसा में शनिवार रात बाइक सवार युवक का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने इस मामले की तह तक पहुंचने के लिए युवक के तीन दोस्तों को बुलाकर पूछताछ की। पुलिस घटना को सड़क हादसा मानकर जांच कर रही है।
यहां चारों दोस्तों ने शराब पी। इस बीच गौरव को उसके छोटे भाई गुलशन ने फोन कर अपने आफिस बुलाया। गौरव ने अपने दोस्त आदित्य के बाइक की चाभी ली। भाई के आफिस गया और वहां से भाई को बाइक पर लेकर पंचायत घर लौट आया। पंचायत घर से गुलशन दूसरी बाइक पर सवार हो गया।
विज्ञापन
वे दोनों पंचायत घर बाईपास रोड पर जा रहे थे। गौरव की बाइक आगे थी। कुछ ही दूरी पर गुलशन को गौरव सड़क पर लहूलुहान हालत में मिला। उसने इसकी सूचना गौरव के दोस्तों को दी। दोस्त उसे एंबुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का आरोप है कि दोस्तों ने गौरव की हत्या की है। टीपीनगर चौकी पुलिस ने दोस्तों को पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ के दौरान सड़क दुर्घटना का मामला प्रकाश में आया। इधर पोस्टमार्टम से पता चला कि गौरव के गर्दन की हड्डियां टूटी थीं, पैर और कंधे पर भी रगड़ के निशान थे।
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। टीपी नगर चौकी प्रभारी सुशील जोशी का कहना है कि युवक की मौत दुर्घटना में हुई है, जबकि हत्या के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
हरिपुर मोतिया निवासी गौरव दानी (23) अपने पड़ोसी दोस्त आदित्य के साथ बाइक से शनिवार को रौसीला गया था। आदित्य का कहना है कि दोनों ने वहां शराब पी। इसके बाद वे गोरापड़ाव आए, यहां चिकन खाया। इसके बाद जयपुर बीसा स्थित एक दुकान में गए। इस बीच दुकान में दो अन्य दोस्त दीपक परगई और नरेंद्र मिल गए।