फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   HT line to steal the earth wire

एचटी लाइन का तार चोरी करने वाला धरा

Mon, 08 Aug 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल। Updated Mon, 08 Aug 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन

नारायणनगर क्षेत्र से 800 मीटर हाईटेंशन (एचटी) लाइन (11 केवी) के तार चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कि निशानदेही पर पुलिस ने 2 लाख 70 हजार कीमत का करीब 300 मीटर तार बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


मामले में अन्य तीन आरोपियों की तलाश जारी है। उनकी गिरफ्तारी के बाद शेष 500 मीटर तार के बारे में पता चल सकेगा। एएसपी हरीश चंद्र सती ने तार चोरी का खुलासा करने वाली टीम को एक हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


एएसपी ने रविवार को मल्लीताल कोतवाली में पत्रकार वार्ता में बताया कि जीनस पावर इंफ्रास्ट्रचर कंपनी की ओर से नारायणनगर गांव में बिजली की लाइन बिछाने का काम चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के ठेकेदार फसाहत हुसैन पुत्र अमारत हुसैन निवासी सक्टू नगला, पोस्ट सरकरा खास, मुरादाबाद (यूपी) की ओर से बीते 16 जुलाई को मल्लीताल कोतवाली में 800 मीटर तार जिसकी कीमत करीब सात लाख रुपये थी, के चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले की विवेचना कोतवाली के उप निरीक्षक राहुल कुमार राठी ने की। 

जांच के दौरान छह अगस्त को पुलिस दल भोजपुर (रुस्तमपुर टिगरी) थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद में संदिग्ध व्यक्ति मो. हसनैन पुत्र स्व. इकबाल के घर पहुंचा। सख्ती से पूछताछ में उसने सच उगल दिया।

पुलिस उसे नैनीताल कोतवाली ले लाई और उसकी निशानदेही पर कालाढूंगी मार्ग में मंगोली के पास की झाड़ियों से 300 मीटर तार बरामद कर लिया। आरोपी ने चोरी में तीन अन्य लोगों के शामिल होने की भी बात कही है।


फिलहाल पुलिस ने उनका नाम गुप्त रखा है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में एसआई राठी के अलावा एसआई कश्मीर सिंह, कांस्टेबल शाहिद अली, ललित मोहन सती, मनोज जोशी, सुनील कुमार शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed