फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Home Guard house robbery, two minor daughters raped

होमगार्ड के घर डकैती, दो नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म

Sun, 24 Jul 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर Updated Sun, 24 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
मालधनचौड़ क्षेत्र में होमगार्ड के घर में डकैती और उसकी दो नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। डकैत घर से लाखों का सामान और नगदी ले गए हैं। दो घंटे तक डकैत घर में आतंक मचाते रहे। होमगार्ड मुरादाबाद में नौकरी करता है। सूचना पर सीओ ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर पूछताछ की। पीड़ित किशोरियों की मां ने कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। किशोरियों का मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन


लिस ने अज्ञात लोगों पर धारा 395 व 376, आईपीसी की धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने मेडिकल की रिपोर्ट नहीं मिल सकी थी और न ही केस दर्ज हुआ था।  क्षेत्र निवासी पीड़ित महिला ने बताया शनिवार देर रात करीब दो बजे दर्जनभर नकाबपोश डकैत उसके घर में घुस आए। उन्होंने लाठी-डंडों, तमंचों और चाकू की नोक पर परिवार के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


महिला के मुताबिक उसका पति होमगार्ड है और थाना डिलारी मुरादाबाद (यूपी) में तैनात है। घटना के समय घर में महिला, उसकी बूढ़ी मां, 17, 15 और 13 वर्ष की तीन बेटियां और 10 वर्ष का बेटा थे। आरोप है कि डकैतों ने मारपीट के बाद सभी के हाथ-पैर बांध दिए और उसकी 17 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। लूटपाट के बाद कुछ बदमाश उसकी 15 वर्षीय बेटी को यह कहकर घर से बाहर ले गए कि और किन-किन घरों में मैंथा का तेल है, उनका पता बताएगी। करीब 30-40 मिनट बाद वह किशोरी को घर पर छोड़ गए और अपने साथियों के साथ भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, किशोरी ने आरोप लगाया है कि डकैतों ने रास्ते में उसके साथ भी रेप किया। महिला के मुताबिक डकैत घर से 35 लीटर मैंथा तेल, सोने के कुंडल, एक चांदी की हसली, हाथों के दस्तबंध, एक मोबाइल के अलावा दस हजार की नगदी लूटकर ले गए। तड़के चार बजे घर से डकैतों के जाने के बाद उसकी बूढ़ी मां ने सभी के हाथ खोले। इसके बाद पीड़ित महिला ने घटना की जानकारी मुरादाबाद में अपने पति को दी।


पीड़ित परिवार रविवार सुबह मालधनचौड़ पुलिस चौकी घटना की रिपोर्ट कराने पहुंचा तो वहां से चौकी प्रभारी श्वेता नेगी ने पीड़ितों को रामनगर संयुक्त चिकित्सालय में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भिजवा दिया। घटना की सूचना मिलने पर सीओ स्वतंत्र कुमार ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि किशोरियों से दुष्कर्म की पुष्टि का पता मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही लगेगा। रविवार देर रात पुलिस ने अज्ञात लोगों पर धारा 395 व 376, आईपीसी की धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट केस दर्ज कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed