फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   HM student crushed by a tractor trolley

ट्रैक्टर ट्राली ने एचएम के छात्र को कुचला

Mon, 06 Jul 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Mon, 06 Jul 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
गैस गोदाम रोड रेशमबाग के समीप रविवार सुबह एक लड़की को बचाने में स्कूटी सवार होटल मैनेजमेंट  (एचएम) का छात्र रपटकर  गिर गया। इस बीच पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने उसे कुचल डाला।
विज्ञापन


छात्र को सुशीला तिवारी अस्पताल के डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक लामाचौड़ में ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग निकला। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


छड़ैल नयाबाद निवासी रिटायर्ड फौजी उमेश चंद्र पलड़िया का बेटा दीपक पलड़िया (22) आम्रपाली इंस्टीट्यूट में एचएम का छात्र था। रविवार सुबह करीब नौ बजे वह सामान खरीदने के लिए बाजार गया था। लौटते समय रेशमबाग के समीप उसकी स्कूटी के सामने एक लड़की आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की को बचाने के चक्कर में उसने ब्रेक मारा तो स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गयी। इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने दीपक को कुचल दिया। पुलिस उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में ले गयी और डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली को लामाचौड़ चौकी के पास खड़ा कर भाग गया। पूछताछ में पता चला कि दीपक तीन भाई बहन में बड़ा था। पिछले सप्ताह वह  होटल मैनेजमेंट की दिल्ली में अपरेंटिस कर घर लौटा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस की सूचना पर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे उमेश पलड़िया बेटे का शव देखकर सुधबुध खो बैठे। वह अपने दोस्तों से कहने लगे कि घर जाकर बीवी को क्या जवाब दूंगा।


जिस बेटे को समाज में  बड़ा आदमी बनाने का सपना देखा था। काल ने ऐसा खेल खेला कि सब कुछ खत्म हो गया। 20 साल पहले इसी प्रकार उनके भाई की भी ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed