फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Found in the middle of the bush body , fear of murder

झाड़ी में मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका

Fri, 27 Mar 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लालकुआं
ब्यूरो/अमर उजाला, लालकुआं Updated Fri, 27 Mar 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन

वन विकास निगम डिपो के पास झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सिर पर गंभीर चोट के निशान से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इधर, पुलिस ने मामले में आधा दर्जन संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

 
बृहस्पतिवार को दिन में पुलिस को सूचना मिली कि वन विकास निगम डिपो संख्या-4 के पास झाड़ियों में एक स्थानीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हालत में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 सेवा के माध्यम से घायल को एसटीएच भिजवाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल विपिन चंद्र पंत ने बताया कि शव की शिनाख्त बहादुर सिंह तुलेरा (50) पुत्र रतन सिंह निवासी राजीवनगर के रूप में हुई है। उसके सिर पर पत्थर की चोट के निशान मिले हैं। वहीं परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था।
विज्ञापन


इधर, मोहल्ले एक युवक पप्पू का कहना है कि उसने रात में कुछ लोगों को बहादुर पर हमला करते हुए देखा था। जब तक वह कालोनी के लोगों को बुलाकर लाया, तब तक हमलावर भाग चुके थे। कोतवाल पंत ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। मृतक के तीन बच्चे हैं, जिनमें से एक बेटी की शादी हो चुकी है। खबर लिखे जाने तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed