फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   found hanging from a tree dead body

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Wed, 04 Jan 2017 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Wed, 04 Jan 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
 found hanging from a tree dead body
फाइनेंसर सुसाइड - फोटो : bureau

भोलानाथ गार्डन में मंगलवार सुबह पेड़ से लटका युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के दोनों पैर जमीन पर टिके थे। उसके गले में चादर का फंदा था। लोगों को आशंका है कि युवक को मारने के बाद उसे लटकाया गया है लेकिन पुलिस घटना को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। पूछताछ से पता चला कि युवक की रात में अपनी पत्नी से बातचीत भी हुई थी।

विज्ञापन


च्यूरीगढ़ पदमपुरी निवासी दिनेश कुमार (28) भोलानाथ गार्डन स्थित पुष्कर सिंह बिष्ट की दुकान में सात साल से काम करता था। दुकानदार पुष्कर सिंह के अनुसार रात दस बजे दुकान बंद होने के बाद खाना खाकर सभी कर्मचारी एक कमरे में सोए थे। 
विज्ञापन


रात में दिनेश कब बाहर निकल गया, इसका उनको पता नहीं चल पाया। सुबह बाहर से मेनगेट बंद होने पर पड़ोसी चाय विक्रेता ने खोला। इसके बाद अन्य कर्मचारियों ने दिनेश की तलाश की। कुछ देर बाद पता चला कि उसका शव पेड़ से लटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के दोनों पैर जमीन पर टिके थे। पुलिस ने घटना के बाबत दुकान में कार्यरत अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की। पुलिस घटना को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।


बेटे के मौत की सूचना मिलने के बाद पिता हरीराम अपने बड़े बेटे दुर्गा के साथ मौके पर पहुंचे। पिता ने बताया कि दिनेश की दो साल पहले रेनू के साथ शादी हुई थी। दस माह का उसका बेटा है। दिसंबर में वह घर आया था। उसने कोई समस्या नहीं बतायी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed