फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Forest personnel wildlife smuggler caught

वन कर्मियों ने पकड़ा वन्यजीव तस्कर

Thu, 28 Jan 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, लालकुआं/हल्दूचौड़(नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, लालकुआं/हल्दूचौड़(नैनीताल)। Updated Thu, 28 Jan 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Forest personnel wildlife smuggler caught

तराई केंद्रीय वन प्रभाग के जंगलों में पिछले लंबे समय से वन्य जीवों की तस्करी के अलावा शिकार किया जा रहा है। बीते मंगलवार की मध्य रात्रि वन गूजरों, ग्रामीणों के सहयोग से वन कर्मियों ने एक वन्य जीव तस्कर को हल्दूचौड़ बीट के प्लांट संख्या 67 से चार 315 बोर के जिंदा कारतूस, भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ के साथ मौके से धर दबोचा जबकि अन्य मौके से भागने में सफल रहे।

विज्ञापन


वन विभाग ने पकड़े गए तस्कर को पुलिस के हवाले कर दिया। जिसे पुलिस ने वन्य जीव तस्करी में जेल भेज दिया। लंबे समय से हल्दूचौड़ बीट के प्लाट संख्या 67  में वन्य जीवों की तस्करी की जा रही है। जंगल में वन्य जीव तस्कर आटे के गोले बनाकर विस्फोटक पदार्थ रख रहे हैं।
विज्ञापन


अब तक विस्फोटक पदार्थ खाने से कई वन्य जीवों और स्थानीय ग्रामीणों के मवेशियों की मौत हो चुकी है। वन्य जीवों के विस्फोटक युक्त भोजन के खाने से विस्फोट होने से उनकी मौके पर ही मौत हो जाती है। वन्य जीव तस्करों का यह खेल बेखौफ चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, वन विभाग ने लंबे समय से वन्य जीव तस्करों को पकड़ने का प्रयास कर रहा था लेकिन उसे सफलता नहीं मिल रही थी। मंगलवार को वन्य जीव तस्कर बिजेंदर विश्वास पुत्र सुरेंद्र विश्वास निवासी नेतानगर कालीनगर दिनेशपुर (ऊधमसिंह नगर) ( 57)को जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ और चार 315 बोर के जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया। अन्य वन्य जीव तस्कर भागने में सफल रहे।

पुलिस ने आरोपी को वन्य जीव तस्करी अधिनियम 1972 धारा 9, 16 ख विस्फोट पदार्थ अधिनियम 9 ख 1884 व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। फरार अन्य वन्य जीव तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है।


 वन कर्मियों ने भी गश्त तेज कर दी है। इस दौरान बीट अधिकारी संपूर्णानंद कांडपाल, वन दरोगा किशन सिंह बिष्ट, आरपी जोशी, कैलाश सिंह विष्ट, दिवान सिंह, त्रिलोक सिंह रावत, हेम चंद्र बेलवाल, दयाकिशन जोशी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed