{"_id":"6a0f36a60b304fc3f63dd65d187bd74f","slug":"forest-fire-personnel-puffy-smugglers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" वन कर्मियों पर तस्करों ने झोंके फायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन कर्मियों पर तस्करों ने झोंके फायर
ब्यूरो/अमर उजाला, लालकुआं
Updated Wed, 01 Apr 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तराई पूर्वी वन प्रभाग के बाराकोली रेंज में तस्करों ने वन कर्मियों पर फायर झोंक दिया। तीन बाइकों पर सवार ये तस्कर बेशकीमती सागौन की लकड़ी तस्करी कर ले जा रहे थे। वन कर्मियों द्वारा पीछा कर जवाबी कार्रवाई करने से तस्कर बाइक और लकड़ी छोड़कर भाग गए। वन कर्मियों ने बाइक और लकड़ी को कब्जे में लेकर अज्ञात तस्करों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डोली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आरपी जोशी के मुताबिक सोमवार देर रात शक्तिफार्म स्थित बाराकोली वन रेंज में गश्त कर रहे जंगलात कर्मियों ने तीन बाइकों पर सवार तस्करों को सागौन के गिल्टे ले जाते देखा। रोकने की चेतावनी देने पर बाइक सवार तस्करों ने वन कर्मियों पर फायर झोंक दिया। जंगलात कर्मियों के जवाबी कार्रवाई में तस्कर बाइक और गिल्टे छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
वन कर्मियों ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक और जंगल से काटी गई सागौन की लकड़ी को कब्जे में लिया है। वन दरोगा कुणाल बिष्ट के मुताबिक जब्त बाइकों में नंबर नहीं है, जिनकी जांच कराई जा रही है। बहरहाल अज्ञात वन तस्करों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरपी जोशी ने बताया कि लकड़ी किस क्षेत्र से काट कर लाई गई है, इसकी जांच की जा रही है। गश्ती दल में वन दरोगा प्रेमराम, उमेश सिंह, शक्ति पांडे, निर्मल रावत, किशन राम, पूरन आर्या शामिल थे।
विज्ञापन