{"_id":"2fdcef42afbcaf17b93942b519075e52","slug":"flown-two-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार की कार का शीशा तोड़कर उड़ाए दो लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेकेदार की कार का शीशा तोड़कर उड़ाए दो लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Wed, 27 May 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोलानाथ गार्डेन गली में खड़ी ठेकेदार की कार का शीशा तोड़कर बदमाशों ने मंगलवार दोपहर दो लाख रुपये उड़ा दिए। ठेकेदार ने घटना की सूचना कोतवाल को दी। पुुलिस घटना के पीछे भातू गैंग का हाथ मानते हुए उसकी तलाश में जुट गई है। इसी गैंग ने आठ दिन पहले रुद्रपुर में भी एक कार से छह लाख रुपये उड़ाए थे।
विज्ञापन
वन निगम ठेकेदार लामाचौड़ निवासी यशपाल सिंह बिष्ट ने मंगलवार सुबह कालाढूंगी रोड स्थित बैंक आफ बड़ौदा से दो लाख रुपये निकालकर अपनी कार (यूके 04एन-8610) के डैश बोर्ड में छिपा दिए। भोलानाथ गार्डेन की गली में कार खड़ी करने के बाद ठेकेदार पास स्थित भूपेंद्र किरोला की मोबाइल शाप में चला गया। शाप में कुछ देर तक रहने के बाद वापस लौटा तो कार के बाएं तरफ का शीशा टूटा था। साथ ही डैशबोर्ड में रखे दो लाख रुपये, कागज सहित गायब थे। ठेकेदार ने साथियों संग कोतवाली जाकर घटना से पुलिस को अवगत कराया।
विज्ञापन
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही घटनास्थल का जायजा लेने के बाद बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना के बाबत सड़क किनारे और बैंक में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। एसओजी की टीम घटना के समय आसपास प्रयुक्त हुए मोबाइल का डाटा छांट रही है। हीरानगर चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि शीघ्र घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन