{"_id":"f601277672c26bce644cd26b7e8b6916","slug":"dumper-crushed-the-innocent-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर ने मासूम को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंपर ने मासूम को कुचला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रामनगर।
Updated Tue, 27 Oct 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीरूमदारा शांतिकुंज गली नंबर दो में एक डंपर ने कोचिंग से पढ़कर आ रहे मासूम छात्र को कुचल दिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
विज्ञापन
चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। गुस्साएं कालोनी वासियों ने डंपर पर तोड़फोड़ कर कालोनी में डंपरों की आवाजाही बंद करने की मांग के साथ ही फरार डंपर चालक को गिरफ्तार करने की मांग की है।
सोमवार शाम लगभग 6:30 बजे पारस रावत (5) पुत्र भगवान सिंह रावत निवासी शांतिकुंज नंबर दो ट्यूशन पढ़कर घर आ रहा था। तभी वह अनियंत्रित डंपर की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
कालोनी वासियों को इसका पता चला तो गुस्साएं लोगों ने डंपर पर पथराव कर दिया। सीओ स्वतंत्र कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे।
वह कालोनी वासियों को समझाने बुझाने लगे तभी कुछ लोगों ने सीओ के साथ भी मारपीट कर दी। जिन्हें बचाने के लिये मीडियाकर्मी आगे आए तो उनके साथ भी मारपीट की गयी।
विज्ञापन
उसके बावजूद मीडियाकर्मी सीओ को गली से निकालकर पीरूमदारा चौकी लाये। जिले से भारी पुलिस फोर्स मंगाई गई है। अभी माहौल तनाव पूर्ण बना हुआ है।