फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   dr guptas death case complain

डाक्टर की पत्नी ने दर्ज कराया आत्महत्या को उकसाने का मुकदमा

Tue, 20 Jan 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला/हल्द्वानी Updated Tue, 20 Jan 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
dr guptas death case complain

सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डा.नवीन गुप्ता की मौत के मामले में डाक्टर की पत्नी ने सोमवार को कोतवाली में आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे की विवेचना मेडिकल चौकी प्रभारी जीएस अधिकारी करेंगे।

विज्ञापन

सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज के ब्लाक डी टाइप-3 के चार नंबर कमरे में रहने वाले  डा. नवीन गुप्ता की मौत के एक दिन पहले नौ जनवरी को उनकी पत्नी रेनू गुप्ता अपने भाई के साथ गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद स्थित मायके चली गई थी। पति की मौत के बाद उनकी हालत काफी खराब हो गई।
विज्ञापन


घटना के नौ दिनों बाद डाक्टर की पत्नी रेनू गुप्ता, अपने ससुर रमेश गुप्ता, चचेरे भाई राजेश अग्रवाल सहित आठ लोगों के साथ सोमवार दोपहर कोतवाली पहुंची। पत्नी ने परिजनों संग कोतवाल आरएस मेहता से मुलाकात की। बताया कि उनके पति ने मेडिकल कालेज में तीन माह पहले रजिस्ट्रेशन के लिए सर्टिफिकेट दिए थे। कालेज प्रशासन की ढिलाई के चलते रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका और ओरिजिनल सर्टिफिकेट भी वापस नहीं मिले। इस मामले में उन्होंने मेडिकल चौकी प्रभारी को लिखित जानकारी दी थी। इसी तनाव के कारण उन्होंने चार मंजिले से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। उनके द्वारा तीन सुसाइड नोट लिखे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में आत्महत्या के लिए जिम्मेदार लोगों को पुलिस कार्रवाई कर सजा दिलाए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद पत्नी चली गई।


बता दें कि सुसाइड नोट में डाक्टर ने दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग, जामिया मिलिया की डीन डा. रागिनी, सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. आरसी पुरोहित सहित विभाग के अन्य डाक्टरों के नाम अंकित किए थे। आरोप था कि अंडरवर्ल्ड से मिलकर कुछ लोगों ने उनकी पेन ड्राइव के साथ मेडिकल सर्टिफिकेट गायब कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed