फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Crime Quarterly Review

नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के प्रति पुलिस सतर्क

Thu, 21 May 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 21 May 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
Crime Quarterly Review

डीआईजी पीएस सैलाल ने कहा कि नेपाल में आपदा के बाद काफी महिलाएं, पुरुष और बच्चे रोजगार की तलाश में भारत आ रहे हैं। मानव तस्करी की आशंका को देखते हुए सीमा पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के साथ एक स्वयंसेवी संस्था भी काम कर रही है। नेपाल पुलिस के सहयोग से मानव तस्करी को रोकने के लिए काफी युवतियों और महिलाओं को वापस भेजा गया है। माओवादियों के आने की आशंका के मद्देनजर पुलिस को सतर्क किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से पुलिस के साथ सतर्कता बरत रही हैं।

विज्ञापन


डीआईजी ने त्रैमासिक अपराध समीक्षा के लिए बुधवार को रेंज के सभी छह जिलों के पुुलिस अधीक्षकों, सीमा पर तैनात एसओटीएफ को एसएसपी के कार्यालय में बुलाया। इस दौरान नेपाल सीमा की समस्या पर गंभीरता से विचार किया गया। पुलिस अधिकारियों को गोपनीय टिप्स भी दिए गए। डीआईजी ने समीक्षा में पाया कि नैनीताल पुलिस ने कानपुर के चोरों की गैंग को पकड़कर बेहतर काम किया है, लेकिन पहाड़ के जिलों में सेंधमारी की घटनाएं बढ़ी हैं। ऊधमसिंह नगर में वाहन चोरी और उचक्कागिरी की घटनाएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


पुुलिस अधीक्षकों को चोरी की घटनाएं रोकने के लिए सख्त हिदायत दी गई है। खनन रोकने के लिए एसपी ऊधमसिंह नगर को डीआईजी ने पुलिस बल को अलर्ट करने के निर्देश दिए। बैठक में नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा के पुलिस अधीक्षक उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed