फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Breaking Barrier ran cattle smuggler

बैरियर तोड़कर भागे पशु तस्कर

Sun, 10 Jan 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Sun, 10 Jan 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
Breaking Barrier ran cattle smuggler

रामनगर में बेखौफ पशु तस्कर पुलिस को चकमा देकर बैरियर तोड़कर भागने में सफल रहे। हालांकि फरार तस्करों में पुलिस ने एक की पहचान की है। जिसकी तलाश की जा रही है। शनिवार सुबह पांच बजे एसआई आरसी ढौंडियाल को मुखबिर ने सूचना दी कि पाटकोट की ओर से पशु तस्कर पिकप (यूके 04सीए 6785) में मवेशी ठूंसकर ला रहे हैं।

विज्ञापन


सूचना के बाद एसआई मय फोर्स समेत टेड़ा वन चौकी पर पहुंचे और बैरियर लगाकर तस्करों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन तस्कर बैरियर तोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने पीछा कर ट्रांसपोर्टनगर में वाहन से चार गाय, एक बैल को बरामद किया। जबकि पशु तस्कर भाग निकले।
विज्ञापन


एसआई ढौंडियाल ने बताया कि फरार तस्करों में वसीम निवासी खताड़ी की पहचान हुई है।  उन्होंने बताया कि पशुओं को गौशाला पहुंचाने के बाद पिकप को सीज कर दिया गया। साथ ही, तस्करों के खिलाफ गौवंश संरक्षण अधिनियम 2007 में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोसी रेंज का टेड़ा गेट का बैरियर तोड़ने वाले पशु तस्करों के खिलाफ वन विभाग ने भी मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी तहरीर में वन आरक्षी किशोरी लाल ने बताया कि शनिवार सुबह पशु तस्कर पुलिस के डर से बैरियर तोड़कर भाग गए। एसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि तस्करों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed