फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Both accused of double murder in 14-day judicial custody

दोहरे हत्याकांड के दोनों आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

Tue, 28 Feb 2017 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Tue, 28 Feb 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
Both accused of double murder in 14-day judicial custody
जेल में रहेगा सात लोगों का परिवार, उम्रकैद की सजा

 डहरिया की सत्यलोक कॉलोनी निवासी रिटायर्ड कर्नल डीके शाह की पत्नी और मां की हत्या कर घर में लूटपाट के आरोपियों को यहां प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। न्यायालय के निर्देश पर दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में नैनीताल जेल भेज दिया।

विज्ञापन


बता दें कि 21 फरवरी को हल्द्वानी के डहरिया क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। आरोपी चोरी के इरादे से रिटायर्ड कर्नल डीके शाह के घर में घुसे थे, लेकिन कर्नल की पत्नी के जगने पर अपनी पहचान छिपाने के लिए उन्होंने कर्नल की पत्नी प्रेरणा शाह और मां शशि शाह की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने दो हत्यारोपियों कर्नल के बटमैन महेंद्र नाथ गोस्वामी और ठेकेदार अख्तर अली को गिरफ्तार किया था। सोमवार दोपहर को हल्द्वानी के कोतवाल राम सिंह मेहता और भवाली के कोतवाल इंद्र सिंह राणा ने दोनों आरोपियों को प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सीता राणा की अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद माल भी न्यायालय में पेश किया। मामले की सुनवाई के बाद प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सीता राणा ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को नैनीताल जेल भेज दिया है।


आरोपियों का पुलिस ने लिए फिंगर प्रिंट

अदालत में पेशी से पहले सोमवार को हल्द्वानी पुलिस ने हत्यारोपी गैस गोदाम रोड निवासी बटमैन महेंद्र नाथ गोस्वामी और गौला गेट मुक्तिधाम निवासी ठेकेदार अख्तर अली के फिंगर प्रिंट लिए। बता दें कि डबल मर्डर के खुलासे में अभियुक्तों के मोबाइल की लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज की भूमिका अहम रही। इधर, पुलिस तीसरे आरोपी मल्लू की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed