{"_id":"b5aae3d87d934b5716e398a3cafcdaad","slug":"balpdhav-ten-tire-truck-crushed-the-old-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैलपड़ाव में दस टायरा ट्रक ने वृद्ध को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैलपड़ाव में दस टायरा ट्रक ने वृद्ध को कुचला, मौत
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
Updated Sun, 15 Nov 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैलपड़ाव बाजार में दस टायरा ट्रक ने वृद्ध को कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात करीब 10 बजे बैलपड़ाव मैन बाजार निवासी कैलाश चंद्र पांडे (60) सड़क किनारे घूम रहे थे। इसी दौरान रामनगर की ओर से हल्द्वानी जा रहे दस टायरा ट्रक (एसआर 46बी 4893) ने बैलपड़ाव में उन्हें कुचल दिया। वृद्ध की मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
बैलपड़ाव चौकी इंचार्ज संजय बृजवाल ने बताया ट्रक चालक घटना के बाद वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजनों की तहरीर के बाद ही आगे की कार्रवाई जाएगी। फिलहाल मृतक पक्ष की ओर से तहरीर नहीं सौंपी गई है।
विज्ञापन