{"_id":"a9d7038561f86713b2a48e7a99942090","slug":"attacked-by-tiger-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों पर बाघ ने किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो युवकों पर बाघ ने किया हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
Updated Wed, 25 Feb 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
कार्बेट नेशनल पार्क की सीमा से सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग की रेंज हाथीडगर के पास साइकिल से घर जा रहे ग्राम मालधनचौड़ नंबर-8 निवासी अतुल कुमार और विनोद कुमार पर बाघ ने हमला बोल दिया।
विज्ञापन
मंगलवार शाम यह दोनों से पीरूमदारा से साइकिल पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। इसी बीच हाथीडगर के पास ठंडे नाले में झाड़ियों में छुपे बाघ ने उन पर हमला बोल दिया, जिससे अतुल के गले, हाथ एवं विनोद के पैर में नाखूनों के निशान लगे है। आसपास मौजूूद लोगों के हल्ला करने पर बाघ वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
आमपोखरा रेंजर जगमोहन सिंह रावत ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। फिलहाल वहां गश्त बढ़ा दी गई है।