{"_id":"8a8528decd2fde8568fda1f3905b6feb","slug":"ate-poison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्जिया मंदिर समिति के कर्मचारी ने खाया जहर, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्जिया मंदिर समिति के कर्मचारी ने खाया जहर, हालत गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
Updated Thu, 26 Feb 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्जिया मंदिर समिति से जुड़े एक कर्मचारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में मंदिर समिति कर्मचारियों ने वन विभाग पर आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
मंगलवार शाम गर्जिया मंदिर समिति का कर्मचारी पूछड़ी निवासी गोविंद बधानी गर्जिया मंदिर में वन विभाग की दीवार को तोड़ने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच वन विभाग की टीम उसे पकड़कर फारेस्ट दफ्तर में ले आई, यहां कुछ देर रखने के बाद वनकर्मियों ने गोविंद को छोड़ दिया। तकरीबन आधे घंटे बाद रिहा गोविंद जहर खाकर फिर फारेस्ट आफिस पहुंच गया, जहां उसकी हालत बिगड़ने लगी तो रेंजर आनंद सिंह रावत ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
इस मामले में मंदिर समिति के सचिव डा. देवीदत्त दानी ने रेंजर आनंद रावत एवं दो-तीन अन्य वनकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वनकर्मियों ने भी मंदिर समिति के खिलाफ तहरीर सौंपी है। एसएसआई मोहन चंद्र पांडे ने बताया उन्होंने मंदिर समिति के सचिव की तहरीर पर रेंजर एवं दो-तीन अन्य वनकर्मियों के खिलाफ धारा 323, 342 में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन