{"_id":"59b6f53d4f1c1be97f8b6144","slug":"alcohol-store-caught-in-front-of-excise-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी कार्यालय के सामने पकड़ी गई शराब की अवैध दुकान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आबकारी कार्यालय के सामने पकड़ी गई शराब की अवैध दुकान
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Tue, 12 Sep 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
शराब के साथ पकड़े गए विक्रेता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी विभाग के कार्यालय के पास शराब का अवैध कारोबार चलता रहा मगर अफसरों को भनक तक नहीं लगी। एसओजी और बनभूलपुरा पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारा तो 62 पेटी देसी शराब, चार पेटी बियर और 6 हजार 760 रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
शराब बेचने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पता चला कि ठेकेदार ने दूसरी दुकान के नाम पर रेलवे बाजार में यह अवैध दुकान खोली थी। सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल ने बताया कि रेलवे बाजार में एक सप्ताह से शराब की अवैध दुकान के संचालन की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
सोमवार की रात करीब नौ बजे एसओजी और बनभूलपुरा की पुलिस ने छापा मारा। शराब बेचने वाले दुकान का वैध कागजात नहीं दिखा सके। पुलिस ने दुकान से 62 पेटी देसी शराब, चार पेटी बियर के साथ विक्री के 16 हजार 760 रुपये बरामद कर लिया।
विज्ञापन
पकड़े गए लोगों ने अपना नाम अल्मोड़ा जिले के जलना तुमेड़ी निवासी मोहित बिष्ट, हालपता तिकोनिया और वार्ड नंबर छह कालाढूंगी निवासी सुनील वर्मा बताया। सीओ ने बताया कि उन्होंने दुकान के बाबत आबकारी विभाग के अधिकारियों से बातचीत की है।
उन्होंने बताया कि रेलवे बाजार की दुकान के लिए कोई आदेश जारी नहीं किया गया था। गिरफ्तारी टीम में राजेंद्र कुमार, सत्येंद्र गंगोला, विनोद घई, कुंदन कठायत अनिल गिरी शामिल रहे।
ठेकेदार का मेल, करता है बड़ा खेल
ठेकेदार की आईटीआई रोड पर शराब की दुकान है। ठेकेदार एक दुकान के नाम पर रेलवे बाजार में दूसरी दुकान का अवैध रूप से संचालन कर रहा था। बताया जा रहा है इसकी जानकारी आबकारी विभाग के अधिकारियों को भी थी, लेकिन ठेकेदार के रौब में किसी अधिकारी ने दुकान की जांच करने की हिम्मत नहीं जुटाई।
ठेकेदार की करीबी महिला ने थाने में बताया कि उन्होंने रेलवे बाजार की दुकान का आदेश लेने के लिए आबकारी के निरीक्षकों से अनुुरोध किया था लेकिन उनकी सुनी नहीं गई। इधर पुलिसकर्मियों का कहना है कि ठेकेदार आबकारी विभाग के अधिकारियों के संरक्षण में बड़ा बड़ा खेल करता है।