{"_id":"285e0a7d240efc258c0aa0b99ed103f3","slug":"accused-of-attempting-to-rape-climbed-handle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी हत्थे चढ़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी हत्थे चढ़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Wed, 13 May 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुखानी थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने शादी समारोह की वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी और समारोह में मौजूद लोगों से पूछताछ के आधार पर गौलापार के मदनपुर निवासी हरीश चुफाल को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त की पहचान पीड़ित बच्ची ने भी की है।
विज्ञापन
नौ मई को मुखानी थाना क्षेत्र में विवाह समारोह में गई एक बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास हुआ था, लेकिन पुलिस के पास आरोपी के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। हालांकि, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, पोस्को में मुकदमा दर्ज कर लिया था। बाद में मुखानी थाने के उप निरीक्षक संजय जोशी के निर्देशन में टीम ने जांच शुरू हुई। केस खोलने के लिए सर्विलांस टीम और एसओजी को भी लगाया गया।
विज्ञापन
सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी ने बताया कि आरोपी के बारे में पता चलते ही टीम धरपकड़ में लग गई। 11 मई को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी आरओ लगाने का काम करता था। टीम में थानाध्यक्ष मुखानी संजय पांडे, प्रभारी एसओजी दिनेश पंत, मनोहर सिंह, एसआई सुमन पंत, संतेंद्र गंगोला, वीरेंद्र चौहान, इसरार अहमद, जनार्दन भट्ट, प्रमोद यादव शामिल थे।
विज्ञापन
भाजयुमो से जुड़ा होने की चर्चा
पकड़ा गया आरोपी के भाजयुमो से जुड़ा होने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि वह कार्यकारिणी का सदस्य था। संगठन से जुड़े होने को लेकर सोशल मीडिया में फोटो शेयर की गई। हालांकि इसकी किसी भी तरह से पुष्टि नहीं हो सकी।