{"_id":"7ca30092183f6ea48a6c244d67581eb8","slug":"accident-hindi-news-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगलाट के पास कार खाई में गिरी, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निगलाट के पास कार खाई में गिरी, एक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, भवाली
Updated Mon, 26 Jan 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर शनिवार देर रात एक वैगनार कार असंतुलित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार पांच युवकों में से एक युवक घायल हो गया जबकि अन्य बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक कैंची निवासी मोनू, कमल, हर्षित, हेमू और कौशल शनिवार देर रात वैगनआर कार यूके 04 बी 5561 से कैंची से भवाली की ओर आ रहे थे। निगलाट के पास कार असंतुलित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में मोनू पुत्र भीम सिंह घायल हुआ, जबकि अन्य चारों युवक बाल-बाल बच गए। घायल को सीएचसी में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन