{"_id":"6af87b7cebabd343381f917444f0fabe","slug":"a-magisterial-inquiry-ksegi-hook-at-the-doctors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजिस्ट्रेटी जांच के बाद डाक्टरों पर कसेगी नकेल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजिस्ट्रेटी जांच के बाद डाक्टरों पर कसेगी नकेल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी (नैनीताल)।
Updated Sun, 19 Apr 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्रकार की पत्नी किरण जोशी की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन डाक्टरों पर मुकदमा मजिस्ट्रेटी जांच के बाद होगा। हालांकि इस मामले में कोतवाल ने आरोप की प्रति डीएम, सीएमओ और डीआईजी को भेज दी है।
विज्ञापन
अशोक बिहार खटिक फार्म तीनपानी निवासी पत्रकार ताराचंद्र जोशी ने अपनी पत्नी किरन जोशी की मौत के मामले में एसएसपी से मुलाकात कर डाक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का अनुुरोध किया। एसएसपी के कहने पर पत्रकार ने एक तहरीर कोतवाली में दी।
विज्ञापन
तहरीर का अवलोकन करने के बाद कोतवाल आरएस मेहता ने बताया कि 14 अप्रैल को घटना के बाद जो तहरीर दी गई थी, उसमें ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी क्रम में साक्ष्य मिलने पर डाक्टरों के खिलाफ मुकदमा होगा। उसके लिए अलग से तहरीर देना जरूरी नहीं है।
विज्ञापन
तहरीर में कोई नया तथ्य नहीं दिया गया है। कोतवाल का कहना है कि इस मुकदमे में जिसकी लापरवाही सामने आएगी, उन्हीं लोगों के खिलाफ विवेचक चार्जशीट लगाएगा। इधर, अन्य सूत्रों का मानना है कि पुलिस मजिस्ट्रेटी जांच का इंतजार कर रही है। जांच के बाद ही डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसी कारण पुलिस पहले ट्रक चालक की लापरवाही की जांच कर रही है।