{"_id":"5cba344dbdec2214222a9ee1","slug":"91555706957-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर मिल कर्मी से 1.68 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पेपर मिल कर्मी से 1.68 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुआं (नैनीताल)। बंद लिफाफे को स्क्रैच कर 11 लाख रुपये का इनाम निकलने के लालच में मिल कर्मी को 1.68 लाख रुपये की चपत लग गई।
25 एकड़ निवासी पेपर मिल कर्मी सुदर्शन चौधरी पुत्र विश्वनाथ चौधरी ने शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि एक दिन पूर्व उसके घर डाक से एक लिफाफा आया। इसे खोल कर देखा तो उसमें स्क्रैच का निशान बना था। इसे स्क्रैच करने देखा तो कागज में लिखा मिला कि उसका 11 लाख रुपये का इनाम निकला है। पत्र में मौजूद हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने पर पता चला कि 11 लाख रुपये का इनाम लेने से पहले उसे 1.68 लाख रुपये टैक्स देना देगा। इसलिए सुदर्शन ने गूगल पे के माध्यम से 1.68 लाख रुपये शॉप क्लोज डॉट कॉम में जमा करा दिए। इसके बाद उसने दोबारा फोन करके कंपनी को पैसा जमा करने की सूचना दी तो इनाम का दस प्रतिशत चुकाने के लिए 1.10 लाख रुपये और जमा करने को कहा गया। इससे उसे ठगी का एहसास हुआ। कोतवाल योगेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामला साइबर सेल को भेज दिया गया है।
कार्ड स्क्रैच करने से लगी 1.68 लाख की चपत