{"_id":"5bca34c3bdec22693f5f57ac","slug":"91539978435-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड बैंककर्मी को 50 हजार का चूना लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड बैंककर्मी को 50 हजार का चूना लगाया
Updated Sat, 20 Oct 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
hundred rupees new note
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। रिटायर्ड बैंककर्मी से फोन पर एटीएम कार्ड नंबर और ओटीपी पूछकर जालसाजों ने 50 हजार रुपये उड़ा लिए। जालसाज इतने शातिर थे कि उन्होंने बातचीत करते-करते ही खाता साफ कर दिया।
फ्रेंड्स कालोनी निवासी रिटायर्ड बैंककर्मी नित्यानंद भट्ट के पास शुक्रवार सुबह एक कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को लखनऊ के हजरतगंज स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक शाखा का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनका एटीएम बंद हो जाएगा। एटीएम चालू रखने के लिए उसने कार्ड नंबर पूछा। उन्होंने बैंककर्मी पर भरोसा करते हुए अपना एटीएम कार्ड नंबर बता दिया। इसके बाद उन्होंने ओटीपी भी उसे बता दिया। जालसाज ने 9990 रुपये के हिसाब से पांच बार में 50 हजार रुपये निकाल लिए। मैसेज आने पर रिटायर्ड बैंककर्मी सकते मेें आ गए। उन्होंने तत्काल टोल फ्री नंबर पर कॉल कर एटीएम कार्ड बंद कराया। अवकाश होने के कारण रिटायर्ड बैंककर्मी शिकायती पत्र नहीं दे सके। बैंककर्मी का कहना था कि पहले वह लोगों को जालसाजों से सतर्क करते थे, लेकिन खुद उनके झांसे में आ गए। इस मामले में उन्होंने घटना की लिखित जानकारी कोतवाली पुलिस को दी है।