{"_id":"5a85f2c34f1c1b8e268ba54d","slug":"91518727875-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली कहासुनी में पीटा तो पहुंचे जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली कहासुनी में पीटा तो पहुंचे जेल
Updated Fri, 16 Feb 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। गौलापार में नामकरण संस्कार से लौटने के दौरान हुए मामूली विवाद में पिता-पुत्र ने एक युवक को पीट कर घायल कर दिया था। घायल ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
गौलापार देवला मल्ला निवासी नंदन सिंह अपने बेटे राजेंद्र सिंह उर्फ रिंकू के साथ आठ फरवरी को एक नामकरण संस्कार में गए थे। इसी समारोह में नवाड़ खेड़ा निवासी विनोद कुमार भी गया था। समारोह में दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि देवला तल्ला प्राइमरी स्कूल के निकट पिता-पुत्र ने विनोद को घेर लिया और पिटाई लगा दी। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट काठगोदाम थाने में दर्ज कराई थी।