{"_id":"5a29a9fe4f1c1b60678bfe79","slug":"91512679934-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्दूचौड़ में रात में जेसीबी से होता है खनन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हल्दूचौड़ में रात में जेसीबी से होता है खनन
Updated Fri, 08 Dec 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खनन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। हल्दूचौड़ में खनन माफिया हावी है। इस कारण रोजाना अंधेरा होते ही जेसीबी धड़धड़ा रही है। रातों रात जेसीबी से अवैध ढंग से सैकड़ों क्विंटल उप खनिज की निकासी कर सीधे स्टोन क्रशर में पहुंचा रहे हैं। रात में मशीनों के शोर से क्षेत्रवासियों का जीना दूभर हो रहा है। प्रशासन, खान महकमे को भनक तक नहीं है।
हल्दूचौड़ में कथित स्टोन क्रशर, खनन माफिया का गठजोड़ बेखौफ होकर रात में अवैध खनन करता है। बृहस्पतिवार को गंगारामपुर गांव में रात होते ही खनन माफिया दो दो जेसीबी लेकर पहुंच गए और गांव में ही एक जनप्रतिनिधि के घर के पड़ोस में खेत में धड़धड़ाना शुरू कर दिया। रातभर जेसीबी से अवैध उपखनिज निकाल कर डंपरों से निकटवर्ती स्टोन क्रशर तक पहुंचाया जा रहा है। इससे सरकार को भी करोड़ों का चूना लग रहा है। माफिया की जेब भरती है। सारी रात जेसीबी, डंपरों के शोर से क्षेत्रवासियों को समस्या होती है। अगर कोई शिकायत करता है तो माफिया के गुर्गे धमका देते हैं। अब हैरत की बात यह है कि जिम्मेदार महकमे पुलिस, प्रशासन, खान विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगती है या कहे कि जानबूझ कर अनजान बने रहते हैं।
रातों रात हो रहा जमकर अवैध खनन
सरकारी राजस्व को लग रहा करोड़ों का चूना
क्या कहते हैं अफसर
मुझे इसकी जानकारी नहीं है, शुक्रवार को इसकी जांच कराई जाएगी बगैर अनुमति खुदान पर सख्त कार्रवाई होगी।
- राजपाल लेघा, उपनिदेशक खनन
टीम को चेकिंग के लिए मौके पर भेजा जा रहा है, जो भी अवैध खनन करते मिलेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
- एपी वाजपेयी, उपजिलाधिकारी