फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   होटल व होटल कर्मियों की तैयार हो रही कुंडली

होटल व होटल कर्मियों की तैयार हो रही कुंडली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
होटल व होटल कर्मियों की तैयार हो रही कुंडली
नैनीताल। सरोवरनगरी पुलिस ने होटलों में काम करने वालों की कुंडली बनाना शुरू कर दिया है। अब होटल मैनेजर से लेकर वेटर तक का रिकार्ड थाने में होगा। बिना पुलिस सत्यापन होटल में कर्मचारी रखने वाले मालिकों पर जुर्माना लगाया जाएगा। बृहस्पतिवार को मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने होटलों में जाकर ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सरोवरनगरी में 550 से ज्यादा होटल हैं। इनमें पांच हजार से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। कई बार होटल कर्मियों के आत्महत्या कर लेने या अचानक से गायब हो जाने की सूचनाएं मिल चुकी हैं। होटल संचालकों ने बिना सत्यापन के कर्मचारियों को रख लिया है। कई अन्य तरह की शिकायतें भी आती रही हैं। घटना होने पर पुलिस के पास जानकारी का अभाव रहता था। पहले पुलिस के पास सिर्फ उन कर्मचारियों का ब्योरा होता था, जिनका सत्यापन खुद होटल संचालक करवाते थे। अब पुलिस ने होटलों का पूरा ब्योरा रखने के लिए अभियान चलाया है। बृहस्पतिवार को मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने कई होटलों में पहुंच कर जानकारी ली। बिना पुलिस सत्यापन कर्मचारी न रखने को कहा। बताया कि थाने के रजिस्टर में हर कर्मचारी ब्योरा रहेगा ताकि समय आने पर इसका उपयोग किया जा सके। अगर होटल में कोई कर्मचारी संदिग्ध मिलता है तो उसकी बारीकी से जांच की जाएगी। कोतवाल ध्यान सिंह ने बताया कि पुलिस सत्यापन न कराने वाले होटल संचालकों पर दस हजार रुपये का जुर्माना होगा।
विज्ञापन



होटल कर्मियों की बन रही कुंडली
बिना सत्यापन कर्मचारी रखने वाले होटल संचालकों पर जुर्माना होगा
मैनेजर से लेकर वेटरों तक का ब्योरा थाने में होगा, बृहस्पतिवार से अभियान शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed