फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   फतेहपुर रेंज में मिला तेंदुए का शव

फतेहपुर रेंज में मिला तेंदुए का शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर रेंज में मिला तेंदुए का शव
हल्द्वानी। रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज में वन कर्मियों को एक तेंदुए का शव बरामद हुआ। चार-पांच दिन पुराने शव में सभी अंग सुरक्षित मिले हैं। उसका विसरा जांच के लिए वन्यजीव संस्थान देहरादून और बरेली भेजा गया है। फतेहपुर रेंज के प्लॉट संख्या छह में गश्त के दौरान वन कर्मियों को तेंदुए का शव मिला। उसका फतेहपुर रेंज कार्यालय में वन विभाग के वेस्टर्न सर्किल के चिकित्साधिकारी डॉ. आयुष उनियाल, कालाढूंगी के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव कुमार, वन्यजीव संस्थान की प्रतिनिधि, एसडीओ एनसी पंत की देखरेख में पोस्टमार्टम कराया गया। एसडीओ नवीन पंत ने बताया कि शव चार-पांच दिन पुराना और कई अंग सड़े-गले मिले। पोस्टमार्टम से मौत के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


फतेहपुर रेंज में मिला तेंदुए का शव

बाघ भी मृत मिला था
हल्द्वानी। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के अंतर्गत गदगदिया रेंज के गड़प्पू के जंगल में दस दिन पहले एक बाघ मृत मिला था। बाघ की मौत का कारण पेट में इंफेक्शन मिलना बताया गया था। अब फिर तराई केंद्रीय वन प्रभाग में मृत तेंदुआ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed