फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दोनों अफगानी स्वदेश वापस

दोनों अफगानी स्वदेश वापस

Wed, 14 Nov 2018 02:24 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
दोनों अफगानी स्वदेश वापस
हल्द्वानी। जिला पुलिस की चेतावनी के बाद तय सीमा से पहले ही दोनों अफगानी पर्यटकों के साथ दो अन्य पर्यटक जिला छोड़कर स्वदेश के लिए रवाना हो गए। इसकी पुष्टि एसपी सिटी ने की है।
विज्ञापन

लालकुआं पुलिस ने रविवार को सत्यापन के दौरान टूरिस्ट वीजा पर आए दो अफगानी नागरिकों सादुल्लाह रोहनी ( 72) पुत्र अब्दुल हकीब, नूरअल्लाह (36) पुत्र जानल्लाह
विज्ञापन

को हाथीखाना क्षेत्र में जड़ी बूटी बेचते पकड़ लिया था। घंटों पूछताछ के बाद आईबी और एलआईयू ने माना कि दोनों ने वीजा शर्तों का उल्लंघन किया है। टूरिस्ट वीजा लेकर दोनों व्यवसाय करने लगे थे। एलआईयू की रिपोर्ट पर एसएसपी ने दोनों के विरुद्ध सब सेक्शन (2) ऑफ सेक्शन -3 ऑफ फॉरेन एक्ट 1946 के तहत कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह में देश छोड़ने का आदेश दिया। जिला पुलिस की नोटिस मिलने के बाद दोनों अफगानी नागरिकों ने दो दिन बाद ही जिला छोड़ दिया। इस बारे में एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि लीव इंडिया का नोटिस जारी होने के बाद हल्द्वानी और लालकुआं में पकड़े गए चारों पर्यटकों ने जिला छोड़ दिया है। बता दें कि लालकुआं में दो अफगानी पकड़े जाने पर एलआईयू ने लाइन नंबर आठ में छापा मारकर होटल से दो अन्य अफगानी पर्यटकों को पकड़ लिया था लेकिन जांच में उनके कागजात सही पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed