फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ट्रैक्टर से गिरा भाजपा नेता का बेटा, मौत

ट्रैक्टर से गिरा भाजपा नेता का बेटा, मौत

Sat, 23 Mar 2019 01:39 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर से गिरा भाजपा नेता का बेटा, मौत
demo pic - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। टायर गड्ढे में जाने से ट्रैक्टर चला रहा भाजपा नेता का बेटा जमीन पर गिर गया, इससे उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई। काशीपुर अस्पताल में उसकी मौत हो गई। होली के दिन हादसा होने से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ग्राम देवीपुरा मालधनचौड़ निवासी भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष पुष्कर चंद्र का 17 वर्षीय पुत्र बंटी 11वीं में पढ़ता था। होली के दिन वह ट्रैक्टर लेकर खेतों की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक गड्ढे में ट्रैक्टर का टायर अचानक फंस गया, इससे बंटी उछलकर दूर जा गिरा, उसके सिर पर चोट लग गई। परिजन उसे काशीपुर अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मालधन चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों के आग्रह पर बिना पोस्टमार्टम के शव उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन


ट्रैक्टर से गिरा भाजपा नेता का बेटा, मौत
ट्रैक्टर लेकर खेत की ओर जा रहा था बंटी, टायर गड्ढे में जाने से जमीन पर गिर गया था
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed