{"_id":"5c7ed92dbdec221428361177","slug":"71551817005-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस में से नौ सिलिंडरों में कम मिली गैस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस में से नौ सिलिंडरों में कम मिली गैस
विज्ञापन
lpg shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। बाट माप विभाग की टीम ने मंगलवार को सूखाताल स्थित पर्वत गैस सर्विस के वितरण स्थल पर छापा मारा। उन्होंने 10 गैस सिलिंडरों की जांच की। इनमें से नौ घरेलू सिलिंडरों में कम गैस मिलने पर विभाग की टीम ने दस हजार रुपये का चालान किया है। हालांकि इस गैस एजेंसी में पहली बार घटतौली पकड़ी गई है।
घटतौली रोकने के लिए बाट माप विभाग ने लगातार चेकिंग की है। इसी क्रम में मंगलवार सुबह विभाग की टीम ने सूखाताल स्थित पर्वत गैस सर्विस के वितरण स्थल का निरीक्षण किया। विभाग की वरिष्ठ निरीक्षक उमा आर्या ने बताया कि टीम ने मौके पर बांटने के लिए रखे गए 10 सीलबंद सिलिंडरों का वजन किया। इनमें से नौ सिलिंडरों में वजन कम पाया गया। बताया कि सिलिंडर तौलने पर उनमें मानकों से करीब तीन सौ ग्राम गैस कम पाई गई। एक सिलिंडर में करीब 14.2 किलो गैस आती है। मानकों के अनुसार यदि 150 ग्राम से अधिक गैस किसी सिलिंडर में कम पाई जाती है तो वे घटतौली की श्रेणी में आता है। उक्त एजेंसी का चालान कर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। गैस एजेंसी के मैनेजर संतोष पंत का कहना है कि लोगों के सामने तौलने के बाद ही सिलिंडर दिया जाता है। उन्होंने हल्दूचौड़ स्थित इंडेन बॉटलिंग प्लांट से ही कम गैस आने की उम्मीद जताई। इस दौरान बाट माप विभाग के नारायण सिंह, देवी लाल आर्या आदि थे।
दस में से नौ सिलिंडरों में कम मिली घरेलू गैस
बाट माप विभाग की टीम ने पर्वत गैस एजेंसी में मारा छापा
दस में से नौ गैस सिलिंडरों में घटतौली, दस हजार का चालान काटा
नगर की अन्य गैस एजेंसियों पर भी विभाग की नजर
बाट माप विभाग की वरिष्ठ निरीक्षक उमा आर्या का कहना है कि देहरादून मुख्यालय से मिले निर्देशों के क्रम में औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं। नैनीताल में संचालित गैस एजेंसियों में कुछ समय पहले भी चेकिंग अभियान चलाया गया था। बताया कि नगर में संचालित गैस एजेंसियों पर विशेष अभियान के तहत निरीक्षण किया जाएगा, जबकि नगर में कई जगह अवैध रीफिलिंग होती रहती है। विभाग को इसकी शिकायत भी मिलती रही है।