{"_id":"5b75e65b42c79240a33c61b0","slug":"71534453339-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना नक्शे के अनुमति लिए बनाए जा रही बिल्डिंग को किया सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना नक्शे के अनुमति लिए बनाए जा रही बिल्डिंग को किया सील
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) की टीम ने बुधवार को क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। नक्शे की समय सीमा खत्म होने के बाद भी निर्माण कार्य जारी रहने पर एक भवन को सील कर दिया। नौकुचियाताल रोड पर भी अनियमितता मिलने पर तीन लोगों को नोटिस दिए गए।
डीडीए के ईई सीएम शाह के नेतृत्व में टीम ने जून स्टेट में नक्शा न दिखाने पर राकेश बोहरा के भवन के नक्शे की समय सीमा समाप्त हो चुकी थी। भवन स्वामी ने दोबारा नक्शा नहीं बनवाया। इसलिए भवन को सील कर दिया गया। डीडीए के एई जितेंद्र डबराल ने बताया शहर में अवैध रूप से बन रहे निर्माण कार्यों पर कानूनी कार्रवाई कर अनियमितता मिलने पर भवनों को सील किया जाएगा। लोगों ने टीआरसी मार्ग पर भी गलत तरीके से बनाए जा रहे भवनों का निर्माण कार्य रोकने की मांग की है। लोगों ने बताया कि बिल्डरों ने कई जगह जंगलों को काटकर गलत तरीके से भवन बनाए हैं।
जिला विकास प्राधिकरण ने भीमताल में छापा मारा
तीन लोगों को नोटिस दिए गए