फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   तीन लोगों के लाइसेंस निरस्त

तीन लोगों के लाइसेंस निरस्त

Sun, 08 Jul 2018 02:09 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
तीन लोगों के लाइसेंस निरस्त
हल्द्वानी। पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम ने तीन असलहाधारियों के लाइसेंस को अलग-अलग कारणों के चलते निरस्त कर दिया है। एक अन्य लाइसेंस को निरस्त करने की प्रक्रिया विचाराधीन है।
विज्ञापन

एसएसपी कार्यालय के अनुसार वर्ष 2018 में जिला पुलिस ने चार लोगों के असलहों के लाइसेंस को निरस्त करने के लिए रिपोर्ट डीएम को भेज दी थी। इस मामले में तीन लोगों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। इनमें लेबर कोर्ट के पास रहने वाले वीरेंद्र सिंह अधिकारी पुत्र चंदन सिंह, कुंवरपुर गौलापार चोरगलिया निवासी तारा दत्त पलड़िया और पिथौरागढ़ जिले के जाड़ापानी गंगोलीहाट निवासी हर्षवर्धन सिंह पुत्र भूपेंद्र सिंह शामिल हैं। हर्षवर्धन पर अपने नाम का असलहा दूसरे को देने का आरोप था। तीनों लोगों पर असलहे के दुरुपयोग का मामला प्रकाश में आया है। भूमियाधार मुखानी निवासी ललित सिंह पुत्र कृपाल सिंह के असलहे के लाइसेंस को निरस्त करने के लिए पुलिस ने रिपोर्ट भेज दी है। जिला प्रशासन इस मामले में विधिक कार्यवाही कर रहा है। इधर, 2017 में जिला पुलिस ने 13 लोगों के लाइसेंस को निरस्त करने की रिपोर्ट डीएम कार्यालय को भेजी गई थी लेकिन एक ही लाइसेंस निरस्त किया गया। अभी भी 12 लाइसेंस के मामले का निस्तारण नहीं हो सका है।
विज्ञापन

असलहे बने युवकों के स्टेटस
हल्द्वानी। ब्रांडेड जूते और कपड़े के अलावा असलहे युवकों के स्टेटस बन गए हैं। युवक रिवाल्वर और पिस्टल का लाइसेंस लेने के लिए सफेदपोशों की शरण में जा रहे हैं। असलहा लाइसेंस बनने के बाद हर्ष फायरिंग कर युवक उसका दुरुपयोग करते हैं। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी का भी मानना है कि कुछ लोग लाइसेंस लेने के लिए अधिकारियों पर दबाव बनाते हैं। इस मामले में युवकों के अभिभावकों को भी सोचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed