{"_id":"5b202c974f1c1b614d8b6070","slug":"71528835223-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी के डाक्टर पर बेटी के साथ घिनौनी हरकत का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हल्द्वानी के डाक्टर पर बेटी के साथ घिनौनी हरकत का आरोप
Updated Wed, 13 Jun 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी/हल्द्वानी। हल्द्वानी के एक कार्डियोलाजिस्ट पर अपनी सात साल की बेटी के साथ घिनौनी हरकत करने का आरोप लगा है। आरोप उनकी पत्नी ने ही लगाया है, जो बीएचयू ट्रामा सेंटर की वरिष्ठ डॉक्टर हैं। वाराणसी के लंका थाने की पुलिस ने कार्डियोलाजिस्ट के खिलाफ दुराचार, पॉक्सो एक्ट और मारपीट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
बीएचयू ट्रामा सेंटर की वरिष्ठ डॉक्टर ने लंका पुलिस को बताया कि उनके पति हल्द्वानी में कार्डियोलाजिस्ट हैं। 23 मार्च को उनकी सात साल की बेटी पिता के पास रहने के लिए गई थी। 30 मार्च को डॉक्टर ने फोन कर बेटी को लेकर जाने के लिए कहा। आरोप है कि उन्होंने बेटी को अपने साथ नहीं रखने का फरमान सुनाया। वह तीन अप्रैल को हल्द्वानी आईं और बेटी को लेकर चली गईं। घर पहुंचने पर बेटी काफी सहमी हुई थी और किसी से बात नहीं कर रही थी। काफी कुरेदने पर बेटी ने बताया कि पापा उसके साथ घिनौना काम करते थे। विरोध करने पर पीट देते थे। गंदी वीडियो भी दिखाते थे।
बीएचयू ट्रामा सेंटर की डॉक्टर के अनुसार बेटी की बात सुनने के बाद उन्होंने पति को कॉल की लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। ई मेल के जरिए मैसेज कर इस बात की जानकारी दी। यह भी आरोप लगाया कि मां-बेटी को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। लंका थानाध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा के निर्देश पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर विवेचना कर रही है। पुलिस की एक टीम हल्द्वानी रवाना हो गई है।
विज्ञापन
डॉक्टर ने कहा, आरोप मनगढ़ंत
हल्द्वानी। डॉक्टर ने कहा कि उन्होंने एक महीने पहले ही तलाक के लिए न्यायालय में वाद दाखिल किया है। उनकी पत्नी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। जो भी आरोप लगाए हैं वह बेबुनियाद और मनगढ़ंत हैं।