फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पुलिस महानिरीक्षक ने ली बैठक

पुलिस महानिरीक्षक ने ली बैठक

Sat, 10 Mar 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
पुलिस महानिरीक्षक ने ली बैठक
हल्द्वानी। कुमाऊं पुलिस महानिरीक्षक पूरन सिंह रावत ने शुक्रवार को शिविर कार्यालय में छह जनपदों के पुलिस कप्तानों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में रावत ने कहा कि बीट पुलिस अपने-अपने इलाकों में महापुरुषों की मूर्तियों के पास भी गश्त करे। सुबह बीट छोड़ने से पहले से मूर्तियों का फोटो खींचकर थाने में दर्ज कराएं। उन्होंने तीन माह से अधिक की लंबित विवेचनाओं का तत्काल निस्तारण, अपराधियों की गिरफ्तारी, वारंटों की तामील, मालखानों में पड़े माल का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अफसर कर्मियों के साथ संवाद कायम करें और अच्छा काम करने वाले कर्मियों को सम्मानित करे। इस दौरान एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, डॉ. सदानंद दाते, रेणुका देवी, एसपी मुकेश कुमार, धीरेंद्र गुंज्याल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


ये भी दिए निर्देश
= सड़क हादसों की रोकथाम को प्रशासन, परिवहन, लोनिवि विभाग से समन्वय बनाकर सटीक कार्रवाई हो
= गर्मी के मद्देनजर फायर हाइड्रेंट की चेकिंग, बारात घरों, माल वगैरह में अग्निशमन के इंतजाम की जांच
= शिकायती पत्र पर शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर भी ले ताकि जांच की कार्रवाई की जानकारी दी जा सके
= अज्ञात शवों की शिनाख्त और पहाड़ को कब्रगाह बनाने से रोकने को प्रभावी योजना बनाएं
= महिला अपराधों और कमजोर वर्ग की शिकायतों पर तुरंत हो कार्रवाई
= गुंडा एक्ट के बदमाशों को जिला बदर करने में लाए तेजी, चोरी रोकने को गश्त करे प्रभावी

मंजू ज्याला बनी बेस्ट कर्मचारी ऑफ द मंथ
हल्द्वानी। एसआई मंजू ज्याला को कुमाऊं का बेस्ट कर्मचारी ऑफ द मंथ चुना गया है। दहेज के मुकदमे में जांच कर कृष्णा सेन के लड़का बनकर लड़कियों से शादी करने की धोखाधड़ी का खुलासा करने पर दिया गया है। आईजी रावत ने ज्याला को प्रशस्ति पत्र और एक हजार नगद देकर सम्मनित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed