{"_id":"59a5d9354f1c1b19278b46a7","slug":"71504041269-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिनों से लापता दुकानदार का शव पुल के नीचे मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार दिनों से लापता दुकानदार का शव पुल के नीचे मिला
Updated Wed, 30 Aug 2017 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। चार दिन से लापता दुकानदार का शव गौला पुल के नीचे मिला। पुलिस का मानना है कि उसने जहर खाकर आत्महत्या की है। शव में कीड़े पड़ गए थे। घटना का कारण पारिवारिक तनाव बताया जा रहा है।
नवाड़खेड़ा रामलाल कालोनी निवासी प्रकाश चंद्र आर्या (34) घर में परचून की दुकान चलाता था। चार दिन पहले वह नाराज होकर घर से निकल गया। परिवार के लोगों ने इस मामले में काठगोदाम थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ जंगलों की खाक छानी लेकिन उसका पता नहीं चल सका। मंगलवार को गौलापुल के नीचे नदी के किनारे उसका शव मिला। शव में कीड़े पड़ गए थे। प्रकाश की पत्नी बबीता ने शिनाख्त की। उसकी करीब 13 साल की बेटी और सात साल का बेटा है। प्रकाश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह किस तनाव में था, इस बारे में पुलिस छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने मौके का मुआयना किया। उनका कहना है कि दुकानदार की बेटी ने उसे स्कूटी की डिक्की से जहर की पुड़िया निकालते देख लिया था। मोर्चरी पर प्रकाश के बड़े भाई प्रेमचंद और रमेश सहित गांव के काफी संख्या में लोग आए थे।