फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   70 thousand deceived by false promises of job Engineer

नौकरी का झांसा देकर इंजीनियर से 70 हजार ठगे 

Sat, 13 Aug 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sat, 13 Aug 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन

नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक गिरोह ने नेपाल निवासी इंजीनियर से 70 हजार रुपये ठग लिये। शुक्रवार को जब युवक पंतनगर स्थित कंपनी में ज्वाइनिंग के लिए पहुंचा तो वहां जाकर पता चला कि उसको दिया गया कॉल लेटर फर्जी है। 

विज्ञापन


नेपाल के लामकी सिटी निवासी हेमराज शाही पुत्र पदम बहादुर ने बताया कि उसने जयपुर के एक प्राइवेट कालेज से बीटेक किया है। इन दिनों वह दिल्ली के कोटला में रह रहा है।
विज्ञापन


हेमराज ने बताया कि 19 जुलाई को उसके मोबाइल पर एक लड़की का फोन आया। उसने खुद को पंतनगर स्थित एक नामी कंपनी में तैनात बताया। कहा कि वह उसे 3.41 लाख रुपये सालाना के पैकेज पर कंपनी की प्रोडक्शन यूनिट में लगा देगी। इसके एवज में हेमराज से उससे सत्तर हजार रुपये देने मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेमराज ने बताया कि उक्त लड़की ने मोबाइल से उसका साक्षात्कार भी लिया। इसके बाद एक अन्य लड़की ने खुद को कंपनी का लीगल एडवाइजर बताकर उससे बात की।  

इसके बाद एक व्यक्ति ने खुद को कंपनी का एचआर हैड बताते हुए उससे बात की।  इसके बाद उन्होंने सत्तर हजार रुपये एक्सिस बैंक में विनय कुमार नाम से खोले गए खाता संख्या 915010040345141 पर डालने को कहा।  

हेमराज ने 19 जुलाई से पांच अगस्त तक आठ किश्तों में उक्त खाते में यह धनराशि डाल दी। पांच अगस्त को ही उक्त लोगों ने हेमराज को ज्वाइनिंग लेटर जारी कर दिया।

जिसमें 12 अगस्त को उससे ज्वाइनिंग देेने को कहा गया था। शुक्रवार को जब हेमराज पंतनगर स्थित कंपनी में ज्वाइनिंग के लिए पहुंचा तो उसे ठगे जाने का पता चला।


 इस मामले में उसने हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत की है। कोतवाली प्रभारी राम सिंह मेहता ने बताया कि यह मामला पंगनगर और दिल्ली से संबंधित है। इस मामले में वहीं से कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed