फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   धू-धू कर जलीं दो बाइकें

धू-धू कर जलीं दो बाइकें

Tue, 19 Mar 2019 02:22 AM IST
navin chandra navin navin
Updated Tue, 19 Mar 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
धू-धू कर जलीं दो बाइकें
शिमला आग - फोटो : self
नैनीताल। सरोवरनगरी में रविवार देर रात सड़क किनारे पार्क की गई दो बाइकें धू-धू कर जल उठीं। वहीं पास खड़ी आल्टो कार भी आग की चपेट में आ गई। जिसे स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों ने बमुश्किल बुझाया। लोगों ने इसमें नशेड़ियों का हाथ बताया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सात नंबर स्टाफ हाउस निवासी पवन कुमार ने अपनी अपाची बाइक (यूके 04-2156) घर के सामने सड़क किनारे पार्क की थी। इस बाइक के पास ही स्थानीय निवासी शौकीन अली ने भी अपनी डिस्कवर बाइक (यूके 18- 5916) पार्क की थी। रविवार देर रात करीब एक बजे स्थानीय निवासी रोहित कुमार ने दोनों बाइकों पर आग लगी देखी। उसने इसकी सूचना पुलिस और फायरब्रिगेड को दी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया था। इससे पास में पार्क की गई आल्टो कार भी आग की चपेट में आ गई। जिसे स्थानीय लोगों ने बुझाया। वहीं, सूचना पर पहुंचे कोतवाल ध्यान सिंह, एसआई बीसी मासीवाल और दमकल कर्मियों ने रात करीब ढाई बजे आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों बाइकें पूरी तरह जल चुकी थीं। कोतवाल ध्यान सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



रात एक बजे धू-धू कर जलीं दो बाइकें
सरोवर नगरी में हादसा
लोगों ने नशेड़ियों का हाथ बताया, पुलिस ने शुरू की जांच
पास में खड़ी आल्टो कार भी आग की चपेट में आई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed