{"_id":"595fef154f1c1bb5478b47d5","slug":"51499459349-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति सहित चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति सहित चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति सहित चार पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि ससुराल के लोग दहेज में दस हजार रुपये मांग रहे थे। दहेज नहीं देने पर ससुरालियों ने पीटकर विवाहिता को घर से निकाल दिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
हरिपुर पूर्णानंद अर्जुनपुर गौरापड़ाव निवासी नंदन सिंह चौहान की पुत्री रुचि सिंह की शादी जून 2010 को राजीव नगर बंगाली टोला लालकुआं निवासी ललित सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल के लोग विवाहिता से दस लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे थे। इनकार करने पर ससुरालियों ने कई बार विवाहिता को मारपीट कर प्रताड़ित किया। इस मामले में उन्होंने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। इसी आधार पर पुलिस ने पति ललित सिंह, ससुर उमाशंकर सिंह, जेठ अनिल सिंह और जेठानी लाजवंती के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इस मुकदमे की विवेचना करना शुरू कर दी है।