फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   महिला को खाई में फेंकने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज

महिला को खाई में फेंकने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज

Tue, 24 Jul 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
महिला को खाई में फेंकने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज
crime with woman
भवाली (नैनीताल)। चोरसा गांव में महिला का गला दबाकर खाई में फेंकने के मामले में आरोपी युवक पर धारा 394 और 506 के अंतर्गत मारपीट और लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला की हालत में फिलहाल सुधार है और दो दिन बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन

पीड़ित विधवा शनिवार शाम भवाली बाजार से अपने गांव चोरसा जा रही थी। उसी गाड़ी में भवाली गांव निवासी दिनेश चंद्र भी जा रहा था। भवाली गांव पहुंचने पर जब महिला गाड़ी से उतरी तो तभी आरोपी ने गला दबाकर उसे 50 फुट गहरी खाई में फेंक दिया था। खाई से महिला बमुश्किल निकलकर सड़क तक पहुंची। महिला का बीडी पांडे अस्पताल नैनीताल में इलाज चल रहा है। सोमवार को एसडीएम प्रमोद कुमार के निर्देशों के बाद पट्टी पाडली के पटवारी कैलाश चंद्र महिला का बयान लेने अस्पताल पहुंचे। कैलाश चंद्र ने बताया कि महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है। बयान के आधार पर आरोपी दिनेश चंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार लोगों की टीम भेजी गई। वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि महिला की हालत पहले से बेहतर है। गले में अधिक सूजन होने से एक्सरे आदि जांचें की गई हैं। रिपोर्ट आने के बाद महिला को छुट्टी दे दी जाएगी। विधवा के तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा विक्की मुक्तेश्वर के होटल में काम करता है जबकि दो छोटी बेटियां भवाली में पढ़ती हैं।
विज्ञापन



पुरानी रंजिश निकली कारण
पटवारी कैलाश चंद्र ने बताया कि महिला ने बयान दिया है कि पुरानी रंजिश के चलते ही आरोपी ने महिला पर हमला किया और उसे मारने की कोशिश की। बताया कि दो माह पहले आरोपी दिनेश चंद्र के भाई ने महिला के साथ छेड़छाड़ की थी, जिसके लिए उस पर मुकदमा किया गया था। इसी रंजिश के चलते दिनेश ने उस पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed