फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मौत के बाद फरार ट्रक चालक गिरफ्तार

मौत के बाद फरार ट्रक चालक गिरफ्तार

Tue, 19 Dec 2017 02:17 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
मौत के बाद फरार ट्रक चालक गिरफ्तार
हल्द्वानी। रामपुर रोड पर अमर उजाला कार्यालय के पास बाइक सवार युवक को कुचलने वाले ट्रक चालक को पुलिस ने रोडवेज बस स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। बदायूं (उप्र) के भुसाया इस्लामनगर निवासी राहुल गुप्ता (29) पुत्र विजय पाल नैनीताल मोटर्स की गली में मंदिर के पास अपनी बुआ के घर रहता था। वह मीरा मार्ग में कपड़े की दुकान पर काम करता था। 13 दिसंबर की रात वह ड्यूटी के बाद बुआ के घर लौट रहा था। नैनीताल मोटर्स के पास ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। आगे हुक में फंसने पर बाइक को ट्रक चालक उसे घसीटता रहा। पकड़े जाने के डर से चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर गई लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उपनिरीक्षक रमेश चंद पंत को सूचना मिली कि आरोपी चालक रोडवेज बस स्टेशन पहुंचा है और भागने की फिराक में हैं। पुलिस ने उसे धर दबोचा। पकड़ा गया चालक भगत सिंह बागेश्वर जिले के कपकोट सैलिंग लोहारखेत का रहने वाला है। उसने बताया कि घटना के दिन वह रुद्रपुर से ट्रक पर सीमेंट लादकर हल्द्वानी आ रहा था। पुलिस ने अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed