फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   लाखों की धोखाधड़ी में चार के खिलाफ मुकदमा

लाखों की धोखाधड़ी में चार के खिलाफ मुकदमा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
लाखों की धोखाधड़ी में चार के खिलाफ मुकदमा
हल्द्वानी। अदालत के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ 17 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि वाहन स्वामी ने एक बैंक से लोन लेने के बाद आरसी की दूसरी प्रति लेकर अन्य बैंक से लोन ले लिया। कर्ज चुकता नहीं करने पर बैंक ने सख्त रुख अपनाया है।
विज्ञापन

एसएसआई विजय सिंह मेहता ने बताया कि दुर्गा सिटी सेंटर के धीरेंद्र सक्सेना ने कोटक महेंद्रा बैंक की तरफ से धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि ऊधमसिंह नगर जिले के आदर्श नगर कालोनी रुद्रपुर निवासी दलजीत सिंह ने वाहन खरीदने के लिए 2011 में कोटक महेंद्रा बैंक से आठ लाख और नौ लाख नौ हजार रुपये का लोन लिया था। चूंकि आरसी पर बैंक लोन का विवरण था।
विज्ञापन

आरोप है कि बैंक की किस्त चुकाए बगैर वाहन स्वामी ने आरसी की दूसरी प्रति परिवहन विभाग से निकालकर अन्य बैंक से ऋण लिया। अब किस्त अदा करने में आनाकानी कर रहा है। इस मामले में पुलिस ने धारा 420, 406, 407, 467 और 120 बी के तहत वाहन स्वामी दलजीत सिंह के साथ लोन के गारंटर मनुवापट्टी बहेड़ी निवासी रंजीत सिंह, वार्ड नंबर चार रुद्रपुर निवासी दर्शन चंद और अज्ञात के अज्ञात आरटीओ कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed