फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पिकप चालक से मुर्गा मांगना दो पुलिस कर्मियों को पड़ा भारी

पिकप चालक से मुर्गा मांगना दो पुलिस कर्मियों को पड़ा भारी

Thu, 30 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
पिकप चालक से मुर्गा मांगना दो पुलिस कर्मियों को पड़ा भारी
भवाली (नैनीताल)। शहर में 15 अगस्त को भवाली चौराहे पर पिकअप चालक से मुर्गे की मांग करना दो पुलिस कर्मियों को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ तो एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने मामले की जांच भवाली सीओ को सौंप दी। साथ ही दोनों को लाइन हाजिर कर बेतालघाट ट्रांसफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

काठगोदाम निवासी राशिद खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया था। इसमें उसने बताया कि वो गाड़ी चलाने का काम करता है। 15 अगस्त को वो मुर्गे से भरी पिकअप लेकर हल्द्वानी से बागेश्वर जा रहा था। इसी बीच भवाली चौराहे पर दो कांस्टेबलों ने उसे रोक लिया और उससे 8 मुर्गे की मांग की। चालक ने दोनों की बात अपने मालिक से करवाई। चालक का आरोप है कि दोनों कांस्टेबलों ने उससे गाड़ी थाने ले चलने के लिए कहा और चौराहे से थोड़ा ऊपर जाने पर उसकी आईडी ले ली। उससे आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्रता की और मारपीट की। उधर, सीओ भवाली आरएस नबियाल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, चालक को बुलाकर भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed